किडनी में स्टोन होने से क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 11:02

पेशाब करने में कठिनाई, मूत्र में रक्त या उल्टी हो सकती है। मूत्र से रेत जैसे कठोर कण निकल सकते हैं। पथरी मूत्र के रास्ते में फंसा रह सकता है जिससे पेशाब कर्मे में बाधा उत्पन्न होती है और दर्द होता है। गुर्दे में अगर पथरी बहुत छोटा हो तो वे रुकावट पैदा नहीं करते हैं, जिससे पथरी का कोई लक्षण नहीं दिखता है।

किडनी स्टोन के लक्षण (Symptoms of Kidney Stone in Hindi)

ऐसा जरूरी नहीं कि हमेशा किडनी स्टोन के लक्षण अनुभव हों। जिस स्टोन का आकार छोटा होता है उसमें दर्द नहीं होता है। लेकिन कुछ मामलों में और खासकर जब स्टोन का आकार बड़ा होता है तो तेज दर्द होता है।

इसके आलावा, किडनी स्टोन के अन्य लक्षण भी हो सकते हैं जैसे कि:-

पेशाब करते समय दर्द होना
पेशाब के साथ खून आना
पेशाब से दुर्गंध आना
पेशाब में धुंधलापन होना
बार-बार पेशाब लगना
बुखार और उल्टी होना
यूरिन मार्ग में संक्रमण होना

अगर आप ऊपर दिए गए लक्षणों को खुद में अनुभव करते हैं या आपको किडनी स्टोन है तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श करें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info